सिंगापुर पहुंचे CM विष्णुदेव साय, वैश्विक निवेशकों के सामने रखेंगे छत्तीसगढ़ की संभावनाएं
रायपुर/सिंगापुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राज्य में निवेश की नई संभावनाएं तलाशने के लिए सिंगापुर पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री साय Singapore-India Network for Growth (SING) Forum 2026 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।
सिंगापुर पहुंचने पर भारत के उच्चायुक्त डॉ. शिल्पक अंबुले ने मुख्यमंत्री साय का स्वागत किया। विदेश मंत्रालय की ओर से छत्तीसगढ़ को पहली बार आयोजित हो रहे SING Forum 2026 में सहभागिता के लिए नामित किया गया है।

निवेशकों के साथ CEO Roundtable
मुख्यमंत्री साय फोरम के दौरान आयोजित CEO Roundtable में सिंगापुर के प्रमुख निवेशकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा करेंगे। इस दौरान छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं, औद्योगिक विकास और विभिन्न उभरते क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों को सामने रखा जाएगा।
राज्य सरकार के अनुसार, छत्तीसगढ़ अपनी नई औद्योगिक नीति, प्राकृतिक संसाधनों, मजबूत अधोसंरचना, कुशल मानव संसाधन और उभरते क्षेत्रों की संभावनाओं को वैश्विक निवेशकों के सामने प्रस्तुत करना चाहती है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि वैश्विक निवेश मानचित्र पर छत्तीसगढ़ की मजबूत पहचान बनाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
SING Forum का उद्देश्य
SING Forum 2026 का आयोजन Singapore Business Federation द्वारा किया जा रहा है। यह मंच भारत और सिंगापुर के सरकारी प्रतिनिधियों, उद्योग जगत और निवेशकों को एक साथ लाकर निवेश और कारोबारी सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा का अवसर प्रदान कर रहा है। फोरम का मुख्य आयोजन निर्धारित है।






