कोरिया में पुलिस का ‘नाइट एक्शन’: मॉडिफाइड साइलेंसर वाली 4 बुलेट जब्त, 30 मामलों में ₹48,100 का जुर्माना
तेज आवाज, नशे में ड्राइविंग और यातायात नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा—जिलेभर में एक साथ चला विशेष वाहन चेकिंग अभियान
छत्तीसगढ़ – सड़कों पर फर्राटा भरने वाले तेज रफ्तार वाहन, कानफोड़ू आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर और यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी करने वालों के खिलाफ कोरिया पुलिस ने यकायक जिले भर में एक साथ रात्रि मे सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर कड़ा संदेश दिया। पुलिस की इस कार्रवाई में मोटर व्हीकल एक्ट के उल्लंघन के 30 प्रकरणों में कुल 48,100 रुपये का शमन शुल्क वसूल किया गया, जबकि कई मामलों में ई-चालान और वैधानिक कार्रवाई भी की गई।
मॉडिफाइड साइलेंसर वाली 4 बुलेट पर कड़ी कार्रवाई-

कोरिया के थाना बैकुंठपुर पुलिस ने तेज आवाज और पटाखे जैसी ध्वनि निकालने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगे 4 बुलेट वाहनों को जब्त कियागया वहीं जुर्माना भी लगाया गया। कोरिया पुलिस की कार्रवाई ने स्पष्ट कर दिया कि सड़कों पर ध्वनि प्रदूषण और लापरवाही को पुलिस किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं करेगी।
वहीं मोबाइल पर बात करना पड़ा महंगा पड़ गया वाहन चालकों को क्योंकि पुलिस ने ऐसे , पिकअप व अन्य वाहनों पर भी शिकंजा कस
जिला यातायात पुलिस ने 20 प्रकरणों में शमन शुल्क वसूला वहीं 14 मामलों में ई-चालान किया। साथ ही बिना फिटनेस, बिना लाइसेंस तथा वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल करने वाले ऑटो चालक पर भी जुर्माना लगाया गया। वहीं परमिट शर्तों का उल्लंघन कर मालवाहक पिकअप में खतरनाक तरीके से सवारी बैठाने वाले 2 वाहनों से 14 हजार रुपये वसूले गए।
बिना नंबर प्लेट बिना हेलमेट और तीन सवारी के मामलों में नो-पार्किंग में तथा अन्य उल्लंघनों पर अर्थदंड की कार्रवाई की गई।
यह कार्यवाही जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई की गई
कोरिया पुलिस की यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा के साथ-साथ आम नागरिकों में यातायात अनुशासन का भरोसा मजबूत करने वाली है। पुलिस ने वाहन चालकों से मानक साइलेंसर, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। मॉडिफाइड साइलेंसर पाए जाने पर वाहन जब्ती, भारी जुर्माना और कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी कोरिया पुलिस द्वारा दी गई है।







