चिरमिरी में व्यापार संघ हल्दीबाड़ी की मांग: व्यापारिक क्षेत्र तेज डीजे और खतरनाक पटाखों पर लगे रोक

त्तीसगढ़ मे मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला निगम चिरमिरी के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र हल्दीबाड़ी में व्यापारियों की समस्याओं को लेकर व्यापार संघ ने मोर्चा खोल दिया है। संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्थानीय विधायक एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर दो सूत्रीय मांगों को लेकर अपनी बात पुरजोर ढंग से रखी। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की मांग की।

व्यापार संघ का कहना है कि पहले से ही व्यापारिक मंदी, अस्थिरता और पलायन की समस्या से जूझ रहे चिरमिरी में व्यापार की स्थिति चिंताजनक है। ऐसे में त्योहारी सीजन में बाजार पहुंचने वाले ग्राहकों के वाहनों पर अनावश्यक चालानी कार्रवाई से ग्राहक हतोत्साहित हो रहे हैं। वहीं व्यापार व व्यापारी दोनों बुरी तरह से प्रभावित व बर्बाद हो रहे है इस संबंध मे संघ पदाधिकारियों का कहना रहा कि यदि शासन प्रसाशन व्यापारिक स्थलों के करीब सही रूप मे वाहन स्टैंड बनवा देते है तो उपभोक्ता के साथ व्यापारी तथा प्रसाशन सबको राहत व सुविधा मिलने से कई समस्याओं पर विराम लग जायेगा

इसके साथ ही व्यापार संघ ने अपनी दूसरी प्रमुख मांग तेज आवाज वाले डीजे और खतरनाक पटाखों पर प्रभावी नियंत्रण पर कहा कि व्यापारिक क्षेत्रों में डीजे केवल निर्धारित ध्वनि सीमा और प्रशासनिक अनुमति के अनुरूप ही बजाए जाएं। Noise Pollution Rules, 2000 के अनुसार सार्वजनिक स्थान पर लाउडस्पीकर या ध्वनि प्रणाली की आवाज निर्धारित परिवेशीय सीमा से 10 डेसीबल से अधिक अथवा 75 डेसीबल, जो भी कम हो, उससे अधिक नहीं होनी चाहिए।

संघ ने कहा कि अत्यधिक तेज डीजे की आवाज से हृदय रोगियों, बुजुर्गों और गंभीर मरीजों को परेशानी होती है तथा दुकानों में रखे सामान तक प्रभावित होते हैं। वहीं व्यापारिक क्षेत्रों में ज्वलनशील एवं आग फैलाने वाले पटाखों पर रोक लगाने की मांग की गई है। सुप्रीम कोर्ट भी पटाखों के संबंध में निर्धारित ध्वनि सीमा और प्रतिबंधित रसायनों के इस्तेमाल पर नियंत्रण के निर्देश दे चुका है।

व्यापार संघ ने प्रशासन से मांग की कि व्यापार और आमजन के स्वास्थ्य हित में डीजे तथा पटाखों के नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए और व्यापारिक क्षेत्रों को अनावश्यक ध्वनि एवं अग्नि जोखिम से मुक्त रखा जाए

About The Author

इन्हें भी पढ़े