रक्तदान महादान : सेवा संकल्प अभियान में 42 रक्तदाताओं ने दिया कोरिया मे दिया मानवता का संदेश

छत्तीसगढ़ – रक्त की हर बूंद किसी के जीवन की डोर थाम सकती है, इसलिए रक्तदान केवल दान नहीं, बल्कि मानवता के प्रति सबसे सुंदर संकल्प है।” इसी सेवा भावना को साकार करते हुए ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम में गौतम सदन, कोरिया में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। स्वास्थ्य विभाग, भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला प्रशासन एवं एसईसीएल के समन्वय से हुए शिविर में 42 लोगों ने रक्तदान कर जीवन बचाने का पुनीत संदेश दिया।

कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने सार्थक प्रयासों व पहल के लिए सभी की सराहना करते हुए कहा कि “जहां संवेदना सेवा बन जाती है, वहां रक्त की एक बूंद भी किसी परिवार के लिए आशा का सूर्योदय बनती है।” दुर्घटनाओं और गंभीर चिकित्सकीय परिस्थितियों में रक्त की तत्काल आवश्यकता को देखते हुए उन्होंने स्वस्थ नागरिकों से नियमित स्वैच्छिक रक्तदान का आह्वान किया।

पुलिस अधीक्षक कोरिया हरीश राठौर ने स्वयं रक्तदान कर नागरिकों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा, “रक्तदान किसी अनजान व्यक्ति के जीवन में उम्मीद बनकर पहुंचता है।” एसईसीएल बैकुंठपुर के महाप्रबंधक नरेश प्रसाद ने भी सेवा और संवेदनशीलता को मानव धर्म बताया।
कोरिया के रक्तदान शिविर मे
जिला पंचायत सीईओ योगेंद्र श्रीवास, डिप्टी कलेक्टर राकेश साहू एवं तहसीलदार प्रांजल मिश्रा सहित मुकेश कुमार कुर्रे, आदर्श गौतम, शारदा प्रसाद गुप्ता, मंजू जीवनानी, सोनालाल राजवाड़े, राजीव रंजन श्रीवास्तव, मनोज साहू, सत्येन्द्र राजवाड़े, शाहिद असरफी, नितीश आर. नायर, जग नारायण साहू, रामस्वरूप सिंह मार्को, पुष्पलता राजवाड़े, चंद्रकांत सिंह, कृष्णा साहू, रविनंदन सिंह, मधुसूदन गुप्ता, उर्मिला सिंह, परषोतम सिंह, परमेश्वर निर्मलकर, केशव सोनवानी, डॉ. भुवन भास्कर साहू, बिजेन्द्र कुमार कुर्रे सहित 42 रक्तदाताओं ने सहभागिता की।
कोरिया मे आयोजित इस शिविर ने साबित किया है कि
“सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं और रक्तदान से बड़ा जीवन-उपहार नहीं।” शिविर में रक्तदाताओं को भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं यह आयोजन कोरिया में मानवता, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की जीवंत मिसाल बनकर सामने आया।

About The Author

इन्हें भी पढ़े