दिल्ली एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन में बड़ी चूक, तीन इतालवी यात्री बिना जांच म्यूनिख पहुंचे

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमिग्रेशन प्रक्रिया में गंभीर चूक का मामला सामने आया है। तीन इतालवी नागरिक 4 सितंबर को दिल्ली से जर्मनी के म्यूनिख के लिए रवाना हो गए, लेकिन उन्होंने अनिवार्य Departure Immigration Clearance पूरा नहीं किया था। मामले के सामने आने के बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने Air India को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और गृह मंत्रालय ने संबंधित अधिकारियों की बैठक बुलाई है।

अमृतसर से दिल्ली पहुंचे थे यात्री

रिपोर्टों के मुताबिक, तीनों यात्री Air India की फ्लाइट AI-1115 से अमृतसर से दिल्ली पहुंचे थे। दिल्ली पहुंचने के बाद उन्हें Lufthansa की फ्लाइट LH-763 से म्यूनिख जाना था। यह फ्लाइट करीब 1:45 बजे दिल्ली से रवाना हुई।

नियमों के मुताबिक इन यात्रियों को दिल्ली एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन जांच पूरी करनी थी। लेकिन उन्हें कथित तौर पर International-to-International यानी I-to-I Transfer Area की ओर भेज दिया गया। इसके बाद वे इंटरनेशनल डिपार्चर एरिया तक पहुंचे और Lufthansa की फ्लाइट में सवार हो गए।

कैसे हुई इतनी बड़ी चूक?

मंत्रालय के नोटिस के मुताबिक, यात्रियों के पास अमृतसर-दिल्ली सेक्टर के लिए ‘D’ कोड वाला बोर्डिंग पास था। इसका मतलब था कि उन्हें दिल्ली पहुंचने के बाद सामान्य प्रक्रिया के तहत इमिग्रेशन पूरा करना था।

वहीं ‘I’ कोड वाले यात्रियों को ही निर्धारित प्रक्रिया के तहत I-to-I ट्रांसफर की सुविधा मिलती है। आरोप है कि इन तीन यात्रियों को गलत तरीके से I-to-I ट्रांसफर क्षेत्र में पहुंचा दिया गया।

मंत्रालय ने यह भी सवाल उठाया है कि जब यात्री इस विशेष सुविधा के लिए पात्र नहीं थे, तो उन्हें अमृतसर में ही Lufthansa की आगे की यात्रा का बोर्डिंग पास क्यों जारी किया गया।

Air India को नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब

इस मामले में नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने Air India को कारण बताओ नोटिस जारी कर सात दिन के भीतर जवाब मांगा है। मंत्रालय ने यात्रियों की हैंडलिंग, बोर्डिंग प्रक्रिया और संबंधित कर्मचारियों की भूमिका समेत कई बिंदुओं पर स्पष्टीकरण मांगा है।

गृह मंत्रालय ने बुलाई आपात बैठक

मामले की गंभीरता को देखते हुए गृह मंत्रालय ने 15 सितंबर को संबंधित अधिकारियों की बैठक बुलाई है। बैठक में गृह मंत्रालय, नागरिक उड्डयन मंत्रालय, Bureau of Immigration, Intelligence Bureau, Air India और दिल्ली एयरपोर्ट से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों के शामिल होने की जानकारी है।

About The Author

इन्हें भी पढ़े