भाविका बनी नेशनल चैपियन – UCMAS ABACUS

राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हजारों प्रतिभागियों को पीछे छोड़ फाउंडेशन लेवल पर हासिल किया प्रथम स्थान
छत्तीसगढ़ –
छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली छात्रा भाविका सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया है। UCMAS ABACUS नेशनल लेवल कॉम्पिटिशन में देशभर के विभिन्न राज्यों से शामिल हजारों प्रतिभागियों के बीच भाविका ने फाउंडेशन लेवल में नेशनल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।

रिसाली, भिलाई निवासी भाविका छत्तीसगढ़ पुलिस में दुर्ग जिले के उतई थाना में पदस्थ अविनेश प्रताप सिंह एवं गायत्री सिंह की पुत्री हैं। भाविका का पारिवारिक संबंध मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले से भी है। वे स्वर्गीय बीपी सिंह एवं अमिता सिंह की पौत्री तथा पत्रकार निलेश प्रताप सिंह एवं नेहा सिंह की भतीजी हैं। भाविका के जन्मस्थान चिरमिरी-नागपुर में भी उनकी इस उपलब्धि पर परिवार और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।

भाविका ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, माता-पिता एवं परिवार के सहयोग और शिक्षिका रेखा शुक्ला के मार्गदर्शन को दिया है। उनका कहना है कि नियमित अभ्यास और एकाग्रता ने प्रतियोगिता की तैयारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ABACUS प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों की गणना की गति, सटीकता, एकाग्रता और मानसिक गणित कौशल की परीक्षा होती है। राष्ट्रीय स्तर पर भाविका की सफलता न केवल उनके व्यक्तिगत परिश्रम का परिणाम है, बल्कि प्रदेश के अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणादायक उदाहरण है।

भाविका की उपलब्धि से यह संदेश मिलता है कि उचित मार्गदर्शन, निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास के साथ छत्तीसगढ़ के बच्चे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी पहचान बना सकते हैं। उनकी सफलता से उम्मीद है कि प्रदेश के अधिक बच्चे गणित के प्रति रुचि विकसित करने और राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित होंगे।

About The Author

इन्हें भी पढ़े