मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की सौजन्य भेंट

नई दिल्ली, 21 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी से सौजन्य मुलाकात की।

इस दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर आत्मीय चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान राज्यों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों एवं आपसी सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर भी विचार-विमर्श हुआ।

मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री चौधरी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं की यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

About The Author