जयनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 4 करोड़ के गांजा कांड का फरार आरोपी कटनी से पकड़ा गया

जयनगर। थाना जयनगर पुलिस ने 4 करोड़ रुपये से अधिक की गांजा तस्करी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को मध्यप्रदेश के कटनी जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी जाजोन सिंह पारधी को ग्राम खिरहनी में घेराबंदी कर पकड़ा और ट्रांजिट रिमांड पर जयनगर लाकर गिरफ्तार किया। दरअसल, 4 जून 2026 को पुलिस ने नीलम बस क्रमांक CG 15 EH 4301 से 848 किलो 650 ग्राम गांजा बरामद किया था, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ 24 लाख रुपये बताई गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 478 झाड़ू और बस को भी जब्त किया था। मामले में छह महिलाओं समेत बस चालक छोटन राम सहित कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। एसपी योगेश कुमार पटेल के निर्देश पर पुलिस द्वारा मामले की एंड-टू-एंड विवेचना की जा रही थी। इसी दौरान फरार आरोपी जाजोन सिंह पारधी की लोकेशन मध्यप्रदेश के बरही, कटनी में मिली। पुलिस टीम ने ग्राम खिरहनी में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है।

About The Author

इन्हें भी पढ़े