छत्तीसगढ़ में TET पर बवाल! शिक्षकों ने खोला मोर्चा, सरकार से की बड़ी मांग

छत्तीसगढ़ में शिक्षक पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता लागू किए जाने के विरोध में विभिन्न शिक्षक संघो ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलकर अपनी मांगों की तरफ ध्यान देने की चेतावनी बड़ी-बड़ी रैलियां निकाल कर दे दी है| इस संबंध में शिक्षक संघो का कहना है कि पूर्व में नियुक्त शिक्षकों की भर्ती और पदोन्नति के नियमों में टेंट अनिवार्य नहीं था ऐसे में वर्षों तक सेवा देने के बाद नई प्रक्रिया के तहत टेंट की अनिवार्यता लागू किए जाने से बड़ी संख्या में शिक्षक प्रभावित हो रहे हैं संगठनों ने पदोन्नति सूची में गैर टेंट शिक्षकों को शामिल करने की मांग की है| सरगुजा संभाग में छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के आवाहन पर पांच सूत्री मांगों को लेकर विभिन्न जिलों में बड़े प्रदर्शन शिक्षकों द्वारा किए गए मोर्चा के ज्ञापन में उठाई गई मांगों में कहा गया कि वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों के लिए टेंट की अनिवार्यता समाप्त करने, शिक्षकों के लिए बीएड ब्रिज कोर्स शुरू करने,,13 फरवरी 2026 को जारी नई भर्ती एवं पदोन्नति नियमों की विसंगतियां दूर करने,,पुरानी पेंशन के लिए पूर्व सेवा की गणना करने तथा शिक्षक कर्मचारियों को केंद्रीय स्तर का वेतनमान देकर वेतन विसंगति दूर करने की मांग रखी गई है| संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारी ने चेतावनी के स्वर में कहा है की मांगों पर विचार नहीं होगा तो वह शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगे उन्होंने चेतावनी दी की मांगों पर विचार किए बिना पदोन्नति सूची जारी की गई तो संभागीय संयुक्त संचालक और जिला अधिकारी कार्यालय का घेराव कर उग्र आंदोलन किया जाएगा|

About The Author

इन्हें भी पढ़े