एमसीबी जिले के केल्हारी थाना क्षेत्र में चोरी के मामले में पुलिस का एक्शन चर्चा में है।

बताया जा रहा है कि रोकड़ा दफाईपारा गांव में दो व्यक्ति चोरी करने के इरादे से एक घर में घुसे, जिन्हें ग्रामीणों ने कथित तौर पर रंगे हाथों पकड़ लिया।मामले की सूचना मिलने के बाद केल्हारी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान सेनसाय, और अनिल बंसल,दोनों निवासी रोकड़ा दफाईपारा, थाना केल्हारी के रूप में हुई है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस द्वारा आरोपियों को पैदल जुलूस निकाल कर चोरी करना पाप है का नारा लगवा कर अपने नए रूप का जहाँ सामने लाया वहीं एमसीबी में पुलिस का यह अंदाज अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।लोगो का कहना है कि पुलिस का यह एक्शन अपराधियों में कानून का डर पैदा करेगा?

About The Author