भारतीय नौसेना में INS Nipun शामिल, गहरे समुद्र में बढ़ी रेस्क्यू और अंडरवॉटर ऑपरेशन की ताकत

भारतीय नौसेना की समुद्री और अंडरवॉटर क्षमताओं को  बड़ी मजबूती मिली, जब INS Nipun को मुंबई के नेवल डॉकयार्ड में औपचारिक रूप से नौसेना में शामिल किया गया। INS Nipun, Nistar Class का दूसरा Diving Support Vessel (DSV) है और इसे विशेष रूप से गहरे समुद्र में डाइविंग, अंडरवॉटर ऑपरेशन, बचाव और पनडुब्बी रेस्क्यू जैसे महत्वपूर्ण अभियानों के लिए तैयार किया गया है।

इस कमीशनिंग समारोह की अध्यक्षता नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन ने की। INS Nipun का निर्माण और डिजाइन देश में ही हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (HSL), विशाखापत्तनम ने किया है। इसे भारतीय नौसेना को सौंपा गया था, जिसके बाद व्यापक परीक्षण और तैयारियों के बाद अब इसे ऑपरेशनल सेवा में शामिल किया गया है।

INS Nipun की सबसे बड़ी खासियत इसकी डीप–सी डाइविंग और अंडरवॉटर इंटरवेंशन क्षमता है। पोत में आधुनिक डाइविंग सिस्टम, रिमोटली ऑपरेटेड अंडरवॉटर सिस्टम, विशेष डाइविंग कॉम्प्लेक्स, डायनेमिक पोजिशनिंग और मेडिकल एवं लाइफ-सपोर्ट सुविधाएं मौजूद हैं। इन तकनीकों की मदद से समुद्र की गहराई में लंबे और जटिल अभियानों को संचालित किया जा सकता है।

इसके अलावा INS Nipun संकट में फंसी पनडुब्बियों के बचाव अभियान में भी अहम भूमिका निभाएगा। यह Deep Submergence Rescue Vessel यानी DSRV के लिए मदर शिप के तौर पर काम कर सकता है और समुद्र के भीतर फंसे नौसैनिकों को सुरक्षित निकालने में सहायता प्रदान करेगा।

About The Author

इन्हें भी पढ़े