एमसीबी जिला के बालक क्रीड़ा परिसर मनेन्द्रगढ़ के 9 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

हैंडबॉल एवं एथलेटिक्स में जिले का नाम रोशन करने को तैयार खिलाड़ी
छत्तीसगढ़ – एमसीबी जिला बालक क्रीड़ा परिसर मनेन्द्रगढ़ के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से एक बार फिर जिले का गौरव बढ़ाया है। जगदलपुर में 17 से 20 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए बालक क्रीड़ा परिसर मनेन्द्रगढ़ के कुल 9 खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हैंडबॉल विधा में 4 खिलाड़ियों का चयन किया गया है, जिनमें रूपेश कुमार, विकास, अमिताभ एवं युवराज सिंह शामिल हैं। वहीं एथलेटिक्स विधा में 5 खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जिसमें सतीश कुमार मरकाम, रंगलाल, जॉन अब्राहम टोप्पो, निलेश एवं राहुल शामिल हैं।
चयनित सभी खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। खेल प्रशिक्षकों व अधिकारियो ने खिलाड़ियों से उम्मीद है कि वे राज्य स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एमसीबी जिले का नाम रौशन करेंगे

About The Author

इन्हें भी पढ़े