प्रशिक्षु पुलिस अधिकारी से अभद्रता और शासकीय कार्य में बाधा, छह आरोपी गिरफ्तार अंबिकापुर मे
सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र में प्रशिक्षु अधिकारी एवं थाना प्रभारी निशांत कुर्रे के साथ अभद्र व्यवहार, शासकीय वाहन में तोड़फोड़ तथा शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार, घटना के दौरान आरोपियों द्वारा ड्यूटी पर तैनात प्रशिक्षु वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार किया गया तथा उनके वाहन को क्षतिग्रस्त किया गया। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू की और घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया।

प्रशिक्षु पुलिस अधिकारी के साथ हुई घटना के बाद जिले की कानून-व्यवस्था को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सरगुजा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत जहाँ प्रकरण दर्ज किया। वहीं अपनी गिरफ्त मे भी ले कर अपने सक्रिय व कड़े होने का संदेश भी दे दिया
सरगुजा के पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शासकीय कार्य में बाधा डालने, व कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।






