गन्ना किसानों को साय सरकार की बड़ी सौगात: अब ₹425 प्रति क्विंटल मिलेगी कीमत, पिछले पेराई सत्र का भुगतान भी बढ़ी दर से

छत्तीसगढ़ –
छत्तीसगढ़ में गन्ना उत्पादक किसानों की आर्थिक मजबूती और खेती को लाभकारी बनाने की दिशा में विष्णु देव साय सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब प्रदेश के शक्कर कारखानों में गन्ने की खरीदी 425 रूपये प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी। खास बात यह है कि पेराई सत्र 2025-26 में खरीदे गए गन्ने का भुगतान भी बढ़ी हुई दर से किया जाएगा। सरकार के इस निर्णय को कृषि नीति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसान हितों से जोड़कर देखा जा रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय किसान संघ, छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल से चर्चा के बाद यह निर्णय लिया। बैठक में संगठन मंत्री मनीष शर्मा, महामंत्री नवीन शेष सहित संघ के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। वहीं उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
इससे *किसानों की आय और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर जोर*दिया गया

कृषि नीति के साथ राजनीतिक संदेश-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकारों की किसान हितैषी नीतियों का उल्लेख करते हुए साय ने कहा कि किसानों की समस्याओं पर प्राथमिकता से निर्णय लिए जा रहे हैं। भारतीय किसान संघ के द्वारा फैसले का स्वागत करने की जानकारी सामने आई है

इस सबंध मे किसान नेताओं का कहना है कि अब इस निर्णय की वास्तविक सफलता बातो से नहीं समय पर भुगतान, शक्कर कारखानों की सुचारु खरीदी और किसानों तक बढ़ी हुई दर का पूरा लाभ पहुंचने से तय होगी।

About The Author

इन्हें भी पढ़े