सक्रिय मौसम प्रणाली से बढ़े बारिश के आसार

उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश के ऊपर बने निम्न दबाव क्षेत्र, सक्रिय मानसून द्रोणिका और उत्तरी ओडिशा के ऊपरी हवा के चक्रीय परिसंचरण के कारण प्रदेश में बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। शनिवार को भी मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।रायपुर में बदला मौसम राजधानी रायपुर में सुबह से घने बादल छाए हैं और कई क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। दिनभर बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई गई है।
इन जिलों में यलो अलर्ट सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी और गरियाबंद जिलों में गरज-चमक, बारिश और 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
लोगों के लिए सलाह गरज-चमक के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें तथा मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें।

About The Author

इन्हें भी पढ़े