मनेर थाने के बाहर फायरिंग, पुलिस ने 12 किमी पीछा कर तीन आरोपियों को दबोचा

पटना: मनेर थाना परिसर के मुख्य गेट के पास फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि तीन युवक फायरिंग करने के बाद मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

पुलिस टीम ने करीब 12 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से देसी कट्टा, जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद होने की बात सामने आई है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। फायरिंग के पीछे की वजह क्या थी और आरोपियों का किसी पुराने आपराधिक मामले से संबंध है या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।

घटना के बाद पुलिस ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

About The Author

इन्हें भी पढ़े