मुख्यमंत्री ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, कर्रा में मंगल भवन की घोषणा
बलरामपुर:- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बलरामपुर जिले के ग्राम कर्रा में आयोजित श्री महारुद्र यज्ञ एवं शिव पुराण कथा में शामिल हुए। उन्होंने प्राचीन बाबा कर्मेश्वर धाम में रुद्राभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की और ग्राम कर्रा में मंगल भवन निर्माण की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की आध्यात्मिक विरासत को सहेजने के लिए प्रदेश के शक्तिपीठों को धार्मिक कॉरिडोर के रूप में जोड़ा जा रहा है। रामलला दर्शन योजना से अब तक 50 हजार श्रद्धालु अयोध्या में दर्शन कर चुके हैं, जबकि तीर्थ दर्शन योजना के तहत 19 प्रमुख तीर्थों में 10 हजार श्रद्धालु लाभान्वित हुए हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ के तहत अपनी माता जसमनी देवी साय के नाम रुद्राक्ष का पौधा लगाया।







