असम में भीषण सड़क हादसा, बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 24 लोगों की मौत

असम से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। काजीरंगा नेशनल पार्क के पास एक यात्री बस और कंटेनर ट्रक के बीच जोरदार आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस भीषण दुर्घटना में कम से कम 23 से 24 लोगों की मौत होने की खबर है, जबकि 11 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा असम के गोलाघाट जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। बताया जा रहा है कि यात्री बस में बड़ी संख्या में लोग सवार थे, जिनमें अधिकांश छात्र बताए जा रहे हैं। इसी दौरान बस की सामने से आ रहे कंटेनर ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और कई यात्रियों को गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और राहत-बचाव दल की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में बच्चों और बस चालक की भी जान जाने की जानकारी सामने आई है।

इस दर्दनाक दुर्घटना पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गहरा दुख व्यक्त किया है। वहीं पुलिस और संबंधित अधिकारी हादसे के कारणों की जांच में जुटे हैं।

About The Author

इन्हें भी पढ़े