एमसीबी मे मिलावटखोरों पर शिकंजा

एमसीबी :- त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने ‘बने खाबो-बने रहिबो 2.0’ अभियान के तहत एम सी बी जिला के मनेन्द्रगढ़ के खाद्य प्रतिष्ठानों में सघन जांच की। कलेक्टर संतन देवी जांगड़े के निर्देश पर टीम ने शुभम स्वीट्स, हनुमान डेयरी, सिंह डेयरी,नारायण बेकरी, गणेश ट्रेडर्स, भरत होटल और बिरयानी जंक्शन का भी निरीक्षण कर नमूने लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए हैं। साथ ही कमियां मिलने पर कारोबारियों को सुधार नोटिस जारी किया गया और डायनिंग स्थलों पर जागरूकता पोस्टर लगाए गए। विभाग ने कहा कि रिपोर्ट आने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी और जांच अभियान जारी रहेगा।

About The Author