नवा रायपुर में बनेगा NMIMS का 40 एकड़ का कैंपस, 2-3 साल में शुरू होगा पहला बैच

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी पहल सामने आई है। देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में शामिल नरसी मोंजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (NMIMS) अब नवा रायपुर अटल नगर में अपना नया कैंपस स्थापित करने जा रहा है। इसके लिए सेक्टर-18 में करीब 40 एकड़ जमीन आवंटित की गई है।

परियोजना को लेकर लीज एग्रीमेंट और भूमि पंजीयन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। यह जमीन NMIMS का संचालन करने वाले श्री विले पार्ले केलवानी मंडल (SVKM) को 90 साल की लीज पर दी गई है। राज्य मंत्रिमंडल ने जनवरी 2026 में जमीन आवंटन के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।पूरी तरह विकसित होने के बाद इस कैंपस में करीब 10 हजार विद्यार्थियों के अध्ययन करने की क्षमता होने की उम्मीद है। यहां मैनेजमेंट, स्किल डेवलपमेंट और रोजगार से जुड़े आधुनिक एवं इंडस्ट्री-ओरिएंटेड पाठ्यक्रमों पर जोर दिया जाएगा।सरकार को उम्मीद है कि NMIMS जैसे राष्ट्रीय स्तर के संस्थान के आने से नवा रायपुर को शिक्षा और ज्ञान के बड़े केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी आएगी। इसके साथ ही उद्योग और शिक्षा संस्थानों के बीच सहयोग, रिसर्च, इंटर्नशिप, स्टार्टअप और रोजगार के नए अवसर भी बढ़ सकते हैं।

About The Author

इन्हें भी पढ़े