जनहित को मिलेगी नई रफ्तार! मनेन्द्रगढ़ के नए एसडीएम बने शशि शेखर मिश्रा, जनता को बेहतर व्यवस्था की उम्मीद
विषम परिस्थितियों में जनसेवा और त्वरित समस्या समाधान के लिए रहे चर्चित, अब जिला मुख्यालय की जिम्मेदारी
MCB – जनहित के प्रति समर्पण, प्रशासनिक सक्रियता और आम जनता की समस्याओं के निराकरण को प्राथमिकता देने वाले एसडीएम शशि शेखर मिश्रा की मनेन्द्रगढ़ में नई पदस्थापना से लोगों में बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था की उम्मीद जगी है। एमसीबी जिले के भरतपुर विकासखंड में बारिश के मौसम की विषम परिस्थितियों के बीच भी जनहित में उल्लेखनीय कार्य कर अपनी अलग पहचान बनाने वाले मिश्रा अब जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ के एसडीएम नियुक्त किए गए हैं।
भरतपुर ब्लाक में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देकर अपनी कार्यशैली की छाप छोड़ी। उनकी कार्यप्रणाली में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचाना, राजस्व मामलों का निराकरण करना तथा आम नागरिकों की समस्याओं का सार्थक समाधान करना प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहा है।

जनता को समस्याओं के समाधान की उम्मीद-
मनेन्द्रगढ़ जिला मुख्यालय में लंबे समय से विभिन्न समस्याओं के समाधान और प्रशासनिक व्यवस्थाओं में सुधार की अपेक्षा की जा रही है। ऐसे में शशि शेखर मिश्रा की नियुक्ति को लेकर लोगों में सकारात्मक उम्मीदें दिखाई दे रही हैं। नागरिकों को विश्वास है कि उनकी सक्रिय कार्यशैली से लंबित समस्याओं के निराकरण में तेजी आएगी और आम जनता को प्रशासनिक स्तर पर राहत मिलेगी।
जनहितकारी कार्यशैली से बढ़ीं अपेक्षाएं-

जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनना, नियमानुसार उनका समाधान करना और शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना किसी भी संवेदनशील प्रशासन की पहचान है। शशि शेखर मिश्रा की कार्यशैली से जुड़ी जनहितकारी भावना को देखते हुए अब मनेन्द्रगढ़ में भी बेहतर प्रशासन, पारदर्शिता और त्वरित कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है। लोगों को आशा है कि उनके नेतृत्व में जनसमस्याओं के समाधान को नई गति मिलेगी और प्रशासनिक व्यवस्था आम नागरिकों के हित में अधिक प्रभावी बनेगी।





