खरवत से जमगहना तक 13 KM फोरलेन का सपना- 1998 से फाइलों में उलझी सड़क- अब 88.51 करोड़ मंजूर- क्या इस बार बनेगी लोगो के सपनो की सड़क
जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के करीब से गुजरे NH-43 का होगा कायाकल्प- दोनों ओर 9-9 मीटर होंगी मार्किंग- 300 मकान-दुकान आएंगे दायरे में- भू-अर्जन है सबसे बड़ी बाधा-
कोरिया – (छत्तीसगढ़ )

कोरिया जिला वर्ष 1998 को अस्तित्व में आया। बीते सालो में बैकुंठपुर जिला मुख्यालय बनकर सज-संवर गया, लेकिन NH-43 पर 28 वर्षो मे खरवत चौक से शहर के मध्य से होते हुए गेज नदी पुल होकर जमगहना मुख्य मार्ग तक 13 किलोमीटर की सड़क वैसी की वैसी रही। अब लोक निर्माण विभाग ने इस सड़क के फोरलेन निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति दी है – 88 करोड़ 51 लाख 29 हजार रुपए। सवाल वही है – क्या अब सड़क बन जाएगी? इसके पहले इसके बिलम्ब के लिए कौन दोषी था और अब क्या इस मार्ग निर्माण मे फिर कोई बाधा बन सकता है
बताया जाता है कि कोरिया निर्माण के बाद ही इस मार्ग को भविष्य के हिसाब से निर्मित व नव जीवन देने के लिए प्रयास समय समय पर होते रहे है लेकिन वो लक्ष्य तक खरे नहीं उतरने के कारण आज भी ये सड़क उस दौर मे जैसी थी आज भी कुछ बदलाव के साथ वैसे ही नजर आती है
हलाकि बताया जाता है कि नाप-जोख के नाम पर कई बार इस मार्ग का सर्वे किया जाता रहा है एक जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग,राजस्व और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने वर्ष 2022 मे जो नाप-जोख की थी उसमे खरवत चौक से जमगहना तक सड़क 18 मीटर चौड़ी करने और बीच से दोनों ओर 9-9 मीटर मार्किंग भी की गई। इससे पहले राज्य के बजट में बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र के जो कार्य राज्य की बजट सूची में सम्मिलित थे, जिसमें खरवत से गेज नदी पुल होकर जमगहना तक NH-43 मुख्य मार्ग का फोरलेन निर्माण का उल्लेख था। वहीं चौड़ीकरण करने के नाम पर कई बार नाप-जोख कर रिपोर्ट बन चुकी थी, जिसमें दायरे में आने वाले करीब तीन सौ मकान-दुकानों का चिन्हांकन किया गया था, लेकिन लोगो की जनहित से सबंधित सोच को शासन व विभाग धरातल पर कभी नहीं उतार पाया

इसी प्रकार बिजली के खंभे भी इस मार्ग पर बड़ी बाधा बन कर अड़े व वर्तमान मे भी खडे है क्योंकि ओड़गी नाका से कुमार चौक के बीच चालीस से अधिक बिजली खंभे आज भी हाईवे पर बाधा बन कर खड़े हैं।
इस मार्ग पर कहा जाता है कि मुख्य सड़क पर रसूकदारों द्वारा अतिक्रमण होना व नगर पालिका बैकुंठपुर द्वारा समय पर अतिक्रमण नहीं हटा पाना भी सड़क न बनने के एक कारणों मे शामिल है
*अटके प्रस्ताव को मिली गति — बताया जाता है कि कोरिया मे कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव के पदस्थापना के बाद उनके द्वारा शहर विकाश की प्राथमिकताओ मे खरबत जमगहना मार्ग के विस्तार को शामिल कर लेने से इस मार्ग को संजीवनी मिलने के एक बार फिर से आसार नजर आने लगे है जिसमे विधायक भैयालाल राजवाड़े का अपेक्षित सहयोग भी उन्हें मिलने से अटके सड़क नव निर्माण प्रस्ताव को फिर से तेजी से गति मिलने लगी है इसी दौरान बताया जाता है कि कोरिया दौरे पर आए प्रदेश के लोक निर्माण विभाग सचिव मुकेश बंसल और प्रमुख अभियंता विजय कुमार भतपहरी का संयुक्त दौरा कोरिया के लिए महत्वपूर्ण साबित हुआ है जिनके सामने कलेक्टर कोरिया श्रीमती रोक्तिमा यादव के साथ विधायक भैयालाल राजवाड़े ने वर्ष 2026-27 की प्राथमिकता सूची के तहत खरवत चौक (एनएच-43) से गेज नदी पुल होकर जमगहना मुख्य मार्ग तक 13 किलोमीटर चार लेन सड़क निर्माण कराने 9648.27 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति का प्रस्ताव पुरजोर ढंग से रखा जिसके चलते ही कहा जाता है कि अब इस मार्ग के लिए 88 करोड़ 51 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है
काम होगा पूरा या फिर आएगी बाधा —
जानकर सूत्रों के अनुसार खरबत से जमगहना 13 किलोमीटर मार्ग के लिए बड़ी स्वीकृति की
मंजूरी मिलना सिर्फ आधी जीत कही जा सकती है। क्योंकि इस मार्ग पर अभी भी पहले के सामान सबसे बड़ी बाधा बाकी है – जिन्हे इस प्रकार बताया जाता है
– भू-अर्जन और मुआवजा– परियोजना में भू-अर्जन के लिए राशि का प्रावधान है। जिसमे निजी भूमि के स्वामित्व, रकबे और लागू दरों की राजस्व विभाग के सक्षम स्तर से जांच के बाद ही भू-अर्जन की कार्रवाई होगी। वहीं कहा जाता है कि इस मार्ग पर पड़ने वाले लगभग तीन सौ मकान-दुकानों का मुआवजा भी बड़ा विवाद का कारण बन सकता है।
– *90% भूमि की शर्त –इस मार्ग पर भले ही 88 करोड़ 51 लाख की स्वीकृति मिल गई हो लेकिन विभागीय नियमों मे सबसे बड़ा रोड़ा वह कर्णीका होने जा रही है जिसमे स्पष्ट कहा गया है की इस महत्वपूर्ण मार्ग की निविदा तभी आमंत्रित होगी जब कम से कम 90% बाधारहित भूमि उपलब्ध होगी।
वैसे इस मार्ग के निर्माण से स्थानीय जनो के हिसाब सबको अपेक्षित लाभ होने की सम्भावना है जिसमे आवागमन के सुगम होने, आये दिन होने वाले जाम से मुक्ति, सड़क दुर्घटनाओ मे कमी व्यवसाहिक प्रतिष्ठानों व व्यापार मे वृद्धि, पैदल चलने राहगीरों को राहत सीधा सीधा प्रत्यक्ष लाभ होगा वही इसके साथ ही कोरिया मुख्यालय को सही रूप मे शहर का दर्जा व अन्य कई लाभ भी मिलेगे
क्या कहते हैं कोरिया कलेक्टर व विधायक– खरबत से जमगहना मार्ग पर स्थानीय विधायक भैयालाल कहते है कि

> “क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण की आवश्यकता को लेकर लगातार शासन स्तर पर पत्राचार करते रहे हैं। सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार। राज्य सरकार अधोसंरचना विकास को लेकर संवेदनशील है। फोरलेन सड़क का निर्माण होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी। शहर और आसपास के क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।”
वहीं अपनी कोरिया मे पदस्थापना के बाद इस मार्ग को अपनी प्राथमिकताओ मे शामिल करने वाली कोरिया कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव जन सुविधाओं व नगर विकाश के लिए इस मार्ग निर्माण कि आवश्यकताओ पर बल देते हुए कहती है कि
> “प्रस्तावित सड़क निर्माण से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। आम नागरिकों के साथ व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को भी राहत मिलेगी। विभागीय अधिकारियों के साथ शीघ्र बैठक कर सड़क निर्माण की आगामी कार्यवाही को आगे बढ़ाई जाएगी।”
कहा जाता है कि लोक निर्माण विभाग सचिव मुकेश बंसल ने विधायक एवं कलेक्टर की ओर से प्रस्तुत सुझावों और प्रस्तावों पर सकारात्मक सहमति व्यक्त कर प्राक्कलन शीघ्र तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए हैं, साथ ही भूमि अधिग्रहण एवं मुआवजा प्रक्रिया का विधिवत पालन कर एकीकृत प्राक्कलन शासन को भेजने की बात कही है। अब देखने की बात यह होंगी कि जिला निर्माण के 28 सालो बाद कोरिया मुख्यालय मे खरबत से जमगहना मार्ग निर्माण की फिर से शुरू हुईं कहानी पूरी हों पायेगी या पूर्वत की भाति मंजिल पहुंचने के पहले ही किन्ही न किन्ही कारणों से मध्यानंतर मे ही रुक जायेगी





