फिर हुआ राष्ट्रीय स्तर पर DWPS मनेंद्रगढ़ सम्मानित

लगातार तीसरी बार National School Award से सम्मानित हुआ DWPS मनेंद्रगढ़-
“Most Competent Teachers” के प्रतिष्ठित टाइटल से नवाजा गया विद्यालय,- डायरेक्टर वेंकटेश सिंह ने ग्रहण किया सम्मान-
छत्तीसगढ़ –
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत छत्तीसगढ़ MCB जिला के दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर अपनी पहचान कायम की है। विद्यालय को लगातार तीसरी बार प्रतिष्ठित **National School Award* से सम्मानित किया गया है। इस वर्ष विद्यालय को *“Most Competent Teachers”* के प्रतिष्ठित टाइटल से नवाजा गया।

नई दिल्ली में आयोजित भव्य National School Award समारोह में देशभर से चयनित उत्कृष्ट विद्यालयों एवं शिक्षा जगत से जुड़े प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। समारोह में केंद्रीय मंत्री *चिराग पासवान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनकी गरिमामयी उपस्थिति में दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल मनेंद्रगढ़ को यह सम्मान प्रदान किया गया। विद्यालय की ओर से डायरेक्टर वेंकटेश सिंह ने मंच पर सम्मान ग्रहण किया।

शिक्षकों की दक्षता को मिली राष्ट्रीय पहचान-

“Most Competent Teachers” का सम्मान विद्यालय के शिक्षकों की शैक्षणिक दक्षता, विषय विशेषज्ञता, समर्पण और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को मान्यता प्रदान करता है। साथ ही प्रमाणित करता है कि विद्यालय के शिक्षक विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम आधारित शिक्षा देने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व विकास, रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता, खेल, कला, संस्कृति एवं विभिन्न सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। साथ ही

विद्यालय में विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के लिए विभिन्न शैक्षणिक प्रतियोगिताओं, विज्ञान एवं गणित आधारित गतिविधियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेलकूद तथा नेतृत्व विकास से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

तीन वर्षों से राष्ट्रीय मंच पर सम्मान-

छत्तीसगढ़ के DWPS मनेंद्रगढ़ के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी खास है कि विद्यालय को लगातार *तीसरी बार National School Award* प्राप्त हुआ है। लगातार तीन वर्षों तक राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलना विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था, शिक्षकों की गुणवत्ता और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के प्रयासों को दर्शाता है।
इस संबंध मे
विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि किसी भी शिक्षण संस्थान की सबसे बड़ी ताकत उसके सक्षम और समर्पित शिक्षक होते हैं। ऐसे में “Most Competent Teachers” का राष्ट्रीय सम्मान पूरे शिक्षक समुदाय के लिए विशेष उपलब्धि है। वही यह प्रतिष्ठित

सम्मान मिलने पर विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि यह उपलब्धि किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे DWPS परिवार की सामूहिक मेहनत, टीमवर्क और शिक्षा के प्रति समर्पण का परिणाम है।

राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस पहचान को विद्यालय परिवार ने भविष्य में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा बताया। विद्यालय का लक्ष्य विद्यार्थियों को केवल अकादमिक रूप से मजबूत बनाना ही नहीं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, संस्कार, नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है।
छत्तीसगढ़ मनेंद्रगढ़ के लिए गौरव का अवसर-

राष्ट्रीय मंच पर MCB जिला मनेंद्रगढ़ के एक विद्यालय का लगातार तीसरी बार सम्मानित होना इस उपलब्धि को दर्शाती है कि छोटे शहरों के शिक्षण संस्थान भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार और समर्पित प्रयासों के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।

इस सबंध मे शिक्षाशास्त्रीयो द्वारा *National School Award का लगातार तीसरी बार मिलना और इस वर्ष “Most Competent Teachers” का प्रतिष्ठित टाइटल प्राप्त करना DWPS मनेंद्रगढ़ की उत्कृष्टता की यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।*

About The Author

इन्हें भी पढ़े