बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया क्षेत्र में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नवजात बच्ची के जन्म की खुशी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान तेज रफ्तार यात्री बस सड़क किनारे मौजूद लोगों के बीच जा घुसी। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।यह हादसा उस समय हुआ जब परिवार और ग्रामीण नवजात बच्ची के जन्म की खुशी मना रहे थे। खुशी का माहौल अचानक मातम में बदल गया। हादसे के कारणों और बस की रफ्तार को लेकर पुलिस जांच कर रही है।