दिव्यांगजनों के जीवन में नई उम्मीद लेकर आया उत्थान सेवा समिति का कार्यक्रम

मंत्री राजेश अग्रवाल की मौजूदगी में जरूरतमंदों को वितरित किए कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण-
छत्तीसगढ़ – उत्थान सेवा समिति, अंबिकापुर के तत्वावधान में दिव्यांगजनों के हित में सेवा एवं सहायता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मंत्री राजेश अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर जरूरतमंद दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए गए।

कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना, उनकी दैनिक गतिविधियों को सुगम करना तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना रहा। समिति द्वारा लाभार्थियों की आवश्यकता के अनुसार कृत्रिम पैर, कृत्रिम हाथ एवं अन्य सहायक उपकरण प्रदान किए गए। कृत्रिम अंग प्राप्त करने वाले लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास देखने को मिला।

इस अवसर पर मंत्री राजेश अग्रवाल ने समिति के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कृत्रिम अंग दिव्यांगजनों के लिए केवल उपकरण नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता, सम्मान और बेहतर जीवन की दिशा में महत्वपूर्ण साधन हैं।

कार्यक्रम में उत्थान सेवा समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। इस आयोजन ने समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदना का संदेश दिया है जिसकी सराहना हो रही है

About The Author

इन्हें भी पढ़े