पहाड़ हसवाही गांव में नाबालिग लड़की को ले जाने का आरोप, तीन युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ा
छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले के केल्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़ हसवाही गांव से जुड़ी इस घटना की सूचना मिलने पर केल्हारी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई है तीनों युवकों को सुरक्षित छुड़ा लिया है और उन्हें हिरासत में लेकर थाने ले आई है। पुलिस की कार्रवाई: ग्रामीणों द्वारा बांधे गए तीनों युवकों (जो ग्राम घुटरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं) को पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना या मारपीट को रोका जा सके।






