तीजा पर्व में साड़ी वितरण पर महिलाओं में नाराजगी,महिलाओं ने पूर्व मंत्री पर लगाए अपमानित करने के आरोप

कोरबा में तीजा पर्व के आयोजन के दौरान साड़ी वितरण को लेकर महिलाओं में नाराज़गी देखने को मिला है पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के राममंदिर परिसर में तीजा पर्व मनाया जा रहा था, जहां बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची थीं। इस दौरान पूर्व मंत्री की ओर से महिलाओं को साड़ी वितरित की जा रही थी।लेकिन इसी बीच कुछ महिलाओं ने साड़ी की गुणवत्ता और वितरण के तरीके को लेकर नाराजगी जताई। महिलाओं का आरोप है कि 100 से 150 रुपये की साड़ी देकर उन्हें अपमानित किया जा रहा है और साड़ी लेने के बाद उन्हें तुरंत बाहर जाने के लिए कहा जा रहा है।महिलाओं के इन आरोपों का वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद इस पूरे मामले को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। वहीं, महिलाओं द्वारा लगाए गए आरोपों पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल या उनकी ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है या नहीं, इसकी पुष्टि होना बाकी है। तीजा जैसे पारंपरिक पर्व के आयोजन के दौरान साड़ी वितरण को लेकर उठा यह विवाद अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

About The Author

इन्हें भी पढ़े