एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत को रजत पदक, 10 मीटर एयर राइफल में शानदार प्रदर्शन

जापान में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में भारतीय निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में भारत ने रजत पदक अपने नाम किया है। भारतीय टीम में रुद्रांक्ष पाटिल, हिमांशु ढिल्लों और पार्थ माने शामिल थे। टीम ने कुल 1890.1 अंक हासिल किए।

चीन ने 1899.0 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता और इस दौरान नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। दक्षिण कोरिया ने कांस्य पदक हासिल किया। भारत के रुद्रांक्ष पाटिल और हिमांशु ढिल्लों ने व्यक्तिगत फाइनल के लिए भी क्वालीफाई किया है।

शूटिंग में भारत का लगातार शानदार प्रदर्शन

इससे पहले भारत ने महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में भी रजत पदक जीता था। इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदार्सा विनोद की टीम ने भारत को पदक दिलाया। वहीं इलावेनिल वलारिवन ने व्यक्तिगत स्पर्धा में भी रजत पदक जीता।

पुरुष टीम के रजत पदक के साथ एशियन गेम्स 2026 में भारत के पदकों की संख्या तीन हो गई है और तीनों पदक शूटिंग से आए हैं।

भारतीय निशानेबाजों के प्रदर्शन से एशियन गेम्स में देश के अभियान को मजबूत शुरुआत मिली है। शूटिंग की अन्य स्पर्धाओं में भी भारत के खिलाड़ी पदक के लिए मैदान में उतर रहे हैं।

About The Author