अस्पतालों में गर्म पानी की मशीन लगाने की मांग जायज, मरीजों के हित में मानवीय पहल की मांग

छत्तीसगढ़ – कोरिया – छत्तीसगढ़ में सर्दी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए कोरिया जिले के कांग्रेस नेता राजीव गुप्ता ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से राज्य के सभी अस्पतालों में गर्म पानी की मशीन लगाने की मांग व अनुरोध किया है। श्री गुप्त ने कहा है की बहुत ही छोटे बजट से स्वास्थ्य विभाग व मंत्री यह सुविधा ठण्ड से परेशान व गरम पानी को तरसते व भटकते मरीज व उनके परिजनों को उपलब्ध करा सकते है कहा जा सकता है कि उनकी यह मांग केवल एक सुविधा की मांग नहीं, बल्कि अस्पतालों में उपचार करा रहे मरीजों के प्रति मानवीय संवेदना और स्वास्थ्य सुविधाओं को अधिक संवेदनशील बनाने की सार्थक पहल है।

पता हो ठंड के मौसम में अस्पतालों में भर्ती बुजुर्गों, बच्चों, महिलाओं और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को गर्म पानी की विशेष आवश्यकता होती है। कई बार आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के परिजनों को गर्म पानी की व्यवस्था करने के लिए परेशान होना पड़ता है। ऐसे में अस्पताल परिसर में गर्म पानी उपलब्ध होने से मरीजों और उनके परिजनों को बड़ी राहत मिल सकती है।

लोगो के अनुसार राजीव गुप्ता की यह मांग पूरी तरह जायज और जनहित से जुड़ी है। स्वास्थ्य सेवाओं का उद्देश्य केवल बीमारी का इलाज करना नहीं, बल्कि मरीजों को सुरक्षित, सुविधाजनक और सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना भी है।

स्वास्थ्य मंत्री को इस संवेदनशील मांग पर गंभीरता से विचार कर प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में गर्म पानी की मशीनें लगाने की दिशा में आवश्यक पहल करनी चाहिए। उनका निश्चित रूप से यह छोटा-सा प्रयास हजारों मरीजों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकता है।

About The Author

इन्हें भी पढ़े