रायपुर में जवानों संग रक्षाबंधन का जश्न CM विष्णुदेव साय ने किया सम्मान

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रक्षाबंधन से पहले ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में स्व-सहायता समूहों और सामाजिक संगठनों से जुड़ी महिलाओं ने सुरक्षा बलों के जवानों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी सलामती की कामना की। वहीं जवानों ने भी बहनों की रक्षा का संकल्प लिया। रायपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में भाई-बहन के रिश्ते के साथ-साथ देश और प्रदेश की सुरक्षा का संदेश भी देखने को मिला। बड़ी संख्या में महिलाओं ने जवानों की कलाई पर राखी बांधी और उनके प्रति सम्मान और अपनत्व जाहिर किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जवानों के अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन स्नेह, विश्वास और सुरक्षा का पर्व है और नक्सलवाद के खिलाफ अभियान में सुरक्षा बल लगातार बहादुरी से मोर्चे पर डटे हुए हैं। मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़*ने इस आयोजन मे कहा की रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का पर्व है। हमारे सुरक्षा बल के जवान दिन-रात प्रदेश की सुरक्षा में लगे हैं। आज बहनों ने उनकी कलाई पर राखी बांधकर जो सम्मान दिया है, वो इस रिश्ते को और मजबूत करता है। जवानों ने भी बहनों को भयमुक्त वातावरण देने और उनकी रक्षा का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम ने राखी, सम्मान और सुरक्षा के संकल्प के साथ जवानों और महिलाओं के बीच आत्मीयता के रिश्ते को और गहरा कर दिया।

About The Author