रायपुर में खुला NDS GOLD का प्रीमियम आउटलेट न्यू देहली स्वीट्स का 16वां स्टोर, एक ही छत के नीचे हर स्वाद

रायपुर के सड्डू क्षेत्र में न्यू देहली स्वीट्स ने अपने प्रीमियम आउटलेट NDS GOLD का शुभारंभ किया है। शुभम मार्ट के पास शुरू हुआ यह आउटलेट न्यू देहली स्वीट्स का 16वां आउटलेट है। 2011 में रायपुर से शुरू हुई न्यू देहली स्वीट्स की यात्रा आज दो राज्यों तक पहुंच चुकी है। संस्थान के चेयरपर्सन अशोक ऋषि के अनुसार, ग्राहकों का विश्वास और स्नेह इस सफर की सबसे बड़ी ताकत रहा है। NDS GOLD को सिर्फ स्वीट शॉप नहीं, बल्कि एक प्रीमियम मल्टी-क्यूजीन फूड डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया गया है। यहां नॉर्थ इंडियन, साउथ इंडियन, चाइनीज और कॉन्टिनेंटल व्यंजनों के साथ ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके अलावा ग्राहकों को एक ही छत के नीचे ताज़ी मिठाइयां, नमकीन, समोसा, कचौड़ी, चाट, बेकरी आइटम्स और प्रीमियम ड्रायफ्रूट्स की विस्तृत रेंज मिलेगी। न्यू देहली स्वीट्स परिवार का कहना है कि स्वाद के साथ गुणवत्ता, शुद्धता और सही वजन उनकी पहचान रही है। इसी भरोसे को आधुनिक और प्रीमियम अंदाज में आगे बढ़ाते हुए NDS GOLD को पेश किया गया है। रायपुर और छत्तीसगढ़ के ग्राहकों के निरंतर विश्वास और स्नेह के लिए न्यू देहली स्वीट्स परिवार ने आभार व्यक्त किया है।

About The Author