84 बालिका विद्यालयों में बनेंगे सुंदर शौचालय, 3.61 करोड़ स्वीकृत

कोरिया :- ग्रामीण क्षेत्रों में बालिकाओं को स्वच्छ और सुरक्षित सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिले के 84 बालिका विद्यालयों में व्यवस्थित शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। विकसित भारत जीरामजी योजना के तहत इसके लिए 3 करोड़ 61 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। ग्राम पंचायतों को निर्माण एजेंसी बनाकर कार्य शुरू करा दिया गया है। जिला पंचायत सीईओ योगेन्द्र श्रीवास ने बताया कि प्रत्येक शौचालय के लिए 4.30 लाख रुपये स्वीकृत है, जिसमें 59 हजार मजदूरी और 3.71 लाख सामग्री मद शामिल है। सभी कार्य 4 माह में पूरे करने के निर्देश हैं। कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने कहा कि बालिकाओं के लिए सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण हमारी प्राथमिकता है। इससे छात्राओं की नियमित उपस्थिति और पढ़ाई में सकारात्मक असर पड़ेगा।

About The Author

इन्हें भी पढ़े