रक्षाबंधन से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी सौगात
कोरिया:- रक्षाबंधन पर्व से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने बालोद के डौंडीलोहारा में आयोजित महतारी वंदन सम्मान समारोह में योजना की 31वीं किश्त के तहत प्रदेश की 67 लाख 28 हजार 918 हितग्राही महिलाओं के खातों में 631 करोड़ 38 लाख रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की। कोरिया जिले की 57 हजार 579 महिलाओं के खातों में भी 5 करोड़ 44 लाख 88 हजार रुपये की राशि पहुंची। योजना शुरू होने से अब तक जिले में 1 अरब 67 करोड़ से अधिक की राशि का भुगतान हो चुका है। राशि मिलने से महिलाओं में खुशी का माहौल है। कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने कहा कि यह योजना महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन और सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।








