डीएनए टेस्ट से होगा फैसला भैंस आखिर किसकी

बिहार में इन दोनों एक भैंस चर्चा के केंद्र में हैद्य इसका कारण इस भैंस के डीएनए टेस्ट करने का निर्णय पुलिस द्वारा लेना बताया जा रहा है और विवादों के बाद इस निर्णय को आईजी स्तर के अधिकारी ने लिया हैद्य बिहार के गयाजी के अत्री गांव में एक भैंस इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है वजह भी इसकी दिलचस्प बताई जाती है बताया जाता है कि एक भैंस और मलिक दो होने के चलते यह मामला इतना उलझ किया है कि मगध रेंज के आईजी ने फरमान सुना दिया है कि अब भैंस के असली मालिक का फैसला डीएनए टेस्ट से होगा जब तक भैंस पुलिस की निगरानी में रहेगीद्य बताया जाता है कि अतरी थाना क्षेत्र के सुरेश यादव की भैंस कुछ दिन पहले गायब हो गई थी दो दिन बाद जानकारी मिली कि नौरंगा टोली में प्रकाश मांझी के घर एक भैंस बंधी हुई है सुरेश वहां पहुंचे और भैंस को अपना अपनी बताते हुए घर ले आए प्रकाशमांझी ने भी भैंस पर अपना दावा ठोका हैद्य प्रकाश का कहना था कि उसकी भैंस 4 साल पहले चोरी हो गई थी वह लौटकर अपने आप आई है मामला अतरी थाना पहुंचा तो पुलिस भैंस को थाने ले आई इस पर सुरेश के समर्थकों ने हंगामा किया तो पुलिस ने भैंस सुरेश को सौंप दिया जिससे विवाद और बढ़ गया और प्रकाश मांझी ने सुरेश यादव के खिलाफ एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दिया इस मामले को लेकर अतरी के पूर्व राजदा विधायक अजय यादव और हम पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण आईजी विकास वैभव तक पहुंच गए और पूरे मामले की जांच की मांग की आईजी अब आईजी साहब ने भैंस के असली मालिक की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट करने का फैसला किया हैद्य बताया जाता है कि वेटरनरी डॉक्टर भैंस और दावेदार के पास मौजूद उसके बच्चे का ब्लड, बाल या स्किन का सैंपल लेगे इसके बाद दोनों के डीएनए सैंपल की जांच लैब में की जाएगी, अगर विवादित भैंस का डीएनए दावेदार के पास पहले से है

About The Author

इन्हें भी पढ़े