रायपुर में CM साय और दोनों डिप्टी CM के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर FIR इंस्टाग्राम पर अमर्यादित टिप्पणी का मामला सिविल लाइन थाने में शिकायत पर कार्रवाई रायपुर, पुलिस कर रही जांच

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में रायपुर पुलिस ने FIR दर्ज की है। राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़े वीरेंद्र दुबे की शिकायत पर सिविल लाइन थाने में यह कार्रवाई की गई है। शिकायतकर्ता वीरेंद्र दुबे के मुताबिक 21 अगस्त को उन्हें इंस्टाग्राम पर एक वीडियो मिला था। आरोप है कि इस वीडियो में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और दोनों उपमुख्यमंत्रियों के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था। शिकायत में कहा गया है कि यह वीडियो ‘सागर निर्मलकर’ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया गया था। शिकायत में एक अन्य इंस्टाग्राम आईडी ‘quail.3131469’ का भी जिक्र है। आरोप है कि इस अकाउंट से उक्त वीडियो पर अश्लील और गाली-गलौज वाले कमेंट किए गए थे। शिकायतकर्ता ने पुलिस को वीडियो का लिंक, स्क्रीनशॉट और संबंधित प्रोफाइल के साक्ष्य भी सौंपे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल लाइन पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट और संबंधित अकाउंट संचालकों की पहचान कर रही है। वीरेंद्र दुबे शिकायतकर्ता, रायपुर ने
“सोशल मीडिया पर जनप्रतिनिधियों के खिलाफ इस तरह की अमर्यादित भाषा सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ सकती है। हमने पुलिस से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि पोस्ट की वास्तविकता और अकाउंट की जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

इन्हें भी पढ़े