कांग्रेस में ‘टूरिज्म पॉलिटिक्स’! जयसिंह बनाम श्याम नारायण सोनी, रायपुर से दिल्ली तक CR चमकाने की होड़
कोरबा में कांग्रेस के भीतर इन दिनों टूरिज्म पॉलिटिक्स का नजारा देखने को मिल रहा है। रायपुर से लेकर दिल्ली तक अपना सीआर चमकाने के लिए कांग्रेस के दो गुटों में होड़ मची हुई है। एक गुट का नेतृत्व पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल कर रहे हैं, तो दूसरे गुट का नेतृत्व श्याम नारायण सोनी कर रहे हैं, जिन पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का हाथ बताया जा रहा है। लेकिन मुद्दों पर दोनों ही गुट चकमा खा जा रहे हैं और इसका फायदाभाजपा के मंत्री लखनलाल देवांगन को मिलता दिख रहा है। कोरबा कांग्रेस में इन दिनों दो गुट सक्रिय हैं। पहला गुट पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का है, जो पिछले तीन चुनाव – विधानसभा, लोकसभा और नगर निगम में कांग्रेस की हार के बाद जनता मेंलोगो के अनुसार अपना जनाधार खोते जा चुके हैं। बताया जा रहा है कि वे वर्तमान मंत्री लखनलाल देवांगन को घेरने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हर बार दांव उल्टा पड़ता जा रहा है। कांग्रेस का दूसरा गुट बड़े कांग्रेसी नेता श्याम नारायण सोनी का है। चर्चा है कि ऊपर से इशारा है कि चेहरा चमकाओ तो टिकट पर विचार हो सकता है इसी के चलते सोनी भी टूरिज्म पॉलिटिक्स में कूद पड़े हैं। लेकिन दोनों ही नेता स्थानीय मुद्दों पर भाजपा खेमे से मात खाते जा रहे है इस बीच एक और सियासी चर्चा गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल के जन्मदिन पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के किसी भी सोशल मीडिया हैंडल से बधाई संदेश नहीं आया। इससे पहले जयसिंह के जन्मदिन के पोस्टरों से भूपेश बघेल की फोटो गायब थी। बताया जा रहा है कि 2023 में चुनाव हारने के बाद जयसिंह ने हार का ठीकरा भूपेश बघेल पर फोड़ा था, जिसके बाद से दोनों के बीच तलवार खिंची हुई है। कुल मिलाकर कोरबा में कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान और टूरिज्म पॉलिटिक्स सड़क पर आ गई है, जिसका सीधा फायदा लोगो के अनुसार सत्ताधारी खेमे को मिलता दिख रहा है







