गुरुग्राम हिट एंड रन केस: महिला बाइकर को कार ने मारी टक्कर, आरोपी पर हत्या के प्रयास की धारा

गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइक सवार को कार से टक्कर मारने का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। महिला बाइकर की पहचान सोशल मीडिया पर शिवानी चौहान उर्फ सिया के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक रविवार को सिया अपनी Aprilia RS 457 बाइक पर कुछ अन्य बाइक सवारों के साथ गोल्फ कोर्स रोड से गुजर रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान एक कार उनका पीछा करती रही और बाद में कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सिया सड़क पर गिरकर कई मीटर तक घिसट गईं। उन्हें चोटें आईं, हालांकि उनकी हालत गंभीर नहीं बताई गई है।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और सेक्टर-56 थाने में FIR दर्ज की। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश शुरू की थी। मामले में आरोपी के खिलाफ शुरुआत में भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 125 के तहत मामला दर्ज किए जाने की जानकारी सामने आई थी।

ताजा अपडेट के मुताबिक पुलिस ने आरोपी कल्याण बैंसला को हिरासत में लिया/गिरफ्तार किया है और मामले में हत्या के प्रयास की धारा भी जोड़ी गई है।

पीड़िता ने लगाए गंभीर आरोप

सिया का आरोप है कि कार सवार लोग उन्हें परेशान कर रहे थे और कार ने उनकी बाइक को जानबूझकर टक्कर मारी। उन्होंने आरोपी के उस दावे पर भी सवाल उठाया है जिसमें उसने कहा कि उसने जानबूझकर टक्कर नहीं मारी और मौके से इसलिए चला गया क्योंकि उसे अपने साथियों के साथ मारपीट का डर था।

About The Author

इन्हें भी पढ़े