छत्तीसगढ़ मे बारिश ने खोली सड़कों की पोल: मुख्यमंत्री के गृह जिले में सड़के आरोपों के घेरे मे -सरगुजा संभाग की सड़कों का सबसे बुरा हाल
PWD, PMGSY, RES, NHAI सब फेल- गिट्टी-डामर की जगह बिछ रही है भ्रष्टाचार की काली परत- सत्तापक्ष-विपक्ष दोनों में आक्रोश की उबाल
छत्तीसगढ़ —
छत्तीसगढ़ में इस बार की बारिश ने प्रदेश मे सड़क निर्माण कर्ता धर्ता किसी विभाग की सड़क को नहीं बख्शा है, बल्कि सबकी पोल खोल दी है। गुणवत्ता विहीन और भ्रष्टाचार से युक्त सड़कों का आलम यह है कि खुद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह क्षेत्र जशपुर में बनी करोड़ो करोड़ो की लागत से बनी सड़के पहली ही बारिश में खराब व अपना अस्तित्व खोने लगी है। इसी प्रकार के हालात प्रदेश के अन्य जिलों की भी बताई जाती है जहाँ डामर के साथ सड़के बहने व धसने लगी है सड़को से गिट्टी निकल आई और सड़क जहाँ देखिये वहीं गड्ढों में तब्दील होती जा रही है इस दिशा मे
सबसे बुरी हालत सरगुजा संभाग की सामने आ रही है। बात चाहे मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर,जिला की करे या सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर जिले की हर जिले में सड़कें अपना अस्तित्व खोकर अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत की कलई खोल रही हैं।
*सरगुजा संभाग के जिलों मे यदि लोगो की माने तो बेहतरीन सड़के कम नजर आती है लेकिन गड्डे सड़को पर ज्यादा दिखाई देते है
संभाग के प्रमुख शहर अंबिकापुर
आये दिन वाहन गड्ढों में फंस रहें हैं, ई-रिक्शा, ऑटो पलट रहे हैं। लेकिन इन गड्डों के लिए जिम्मेदार अधिकारी व विभाग गड्ढों में मिट्टी गिट्टी और ईंट का चूरा डालकर खानापूर्ति कर अपनी जेबे भर रहे है इसी प्रकार एमसीबी जिले मे लोक निर्माण विभाग हो पीएमजीएसवाई या अन्य की सड़के बनाने के कुछ माह बाद बारिश की पहली बौछार नहीं बर्दास्त कर पाने के चलते उखड़ने,व दबने के चलते अस्तित्व संकट से जूझ रही है
कारण वहीं पुराना कमाओ खाओ की पुरातन प्रणाली के आधार पर खानापूर्ति वाले काम करना बताया जाता है मंत्री प्रभाव वाले सूरजपुर,या बलरामपुर, जिला हो या कोरिया जिला हो विभागीय अधिकारियो की लापरवाही व मालामाल होने की नीति के चलते अपने बदहाली का रोना सरेआम कर रही है l
ऐसा नहीं है की मिलीभगत से घटिया व कमजोर काम के लिए शासन का कोई एक विभाग आरोपों के घेरे मे है वैसे जनमानस की यदि माने तो सड़क निर्माण की सभी एजेंसिया जनता की अदालत के कठघरे मे है

शासन की छवि पर दाग, सत्तापक्ष भी नाराज-
इस भ्रष्टाचार से अब शासन की छवि बुरी तरह प्रभावित हो रही है। सूत्र बताते हैं कि खुद सत्ताधारी दल के विधायक और कार्यकर्ता अपने क्षेत्रों की सड़कों के बहने व धसने से नाराज हैं और अपनी ही सरकार के खिलाफ मुखर होने को विवश हो रहे हैं। वहीं सही समय को भापते हुए विपक्षी दलों ने छत्तीसगढ़ मे खराब बदहाल सड़को को अपना मुख्य मुद्दा बना लिया है
विपक्ष का कहना है कि सड़क निर्माण के नाम पर अधिकारियों-ठेकेदारों का गठजोड़ चल रहा है और सरकार मौन है। वह पूरे प्रदेश में सड़क घोटाले को लेकर सही समय पर मोर्चा खोलने की तैयारी में भी है।
हलाकि बताया जाता है कि
मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ विष्णु देव साय ने हाल ही में समीक्षा बैठक में कहा था – “सड़क कुछ वर्षों में ही खराब हो जाए तो सरकार की छवि प्रभावित होती है। गुणवत्ता और समय-सीमा का पालन हो।” लेकिन जमीन पर इसका असर नहीं दिख रहा। लोगो का इस संबंध मे कहना है कि जब तक दोषी इंजीनियरों और ठेकेदारों पर FIR और ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई नहीं होगी, तब तक हर बारिश में सड़कें यूं ही धसती बहती और अस्तित्व से संघर्ष करती रहेंगी।





