रायपुर CM हाउस में तीजा-पोरा की धूम | छत्तीसगढ़ी रंग में सजा मुख्यमंत्री निवास

रायपुर में तीजा-पोरा पर्व की धूम देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्री निवास में इस खास पर्व को पारंपरिक और छत्तीसगढ़ी रंग में मनाया जा रहा है। पूरा CM हाउस छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, परंपराओं और रीति-रिवाजों से सजा नजर आया। तीजा पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है। बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में मुख्यमंत्री निवास पहुंच रही हैं, जहां पर्व का उत्सवी माहौल देखने को मिला। तीजा छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बेहद खास पारंपरिक पर्व माना जाता है, और इसी की झलक मुख्यमंत्री निवास में भी देखने को मिला । मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियो को बधाई दी.

About The Author

इन्हें भी पढ़े