मुंबई के बांद्रा में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार की चपेट में आया 8 साल का बच्चा, महिला चालक गिरफ्तार

मुंबई के बांद्रा पश्चिम इलाके में  एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, बच्चा सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार इनोवा क्रिस्टा कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसा जॉन बैप्टिस्ट रोड पर जिजामाता गार्डन के सामने हुआ।

पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद बच्चे को गंभीर हालत में होली फैमिली अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अंश गुप्ता के रूप में हुई है।

फोन पर बात करने का आरोप

शुरुआती जांच में पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया है कि कार चला रही 45 वर्षीय महिला चालक मेघा रावल वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात कर रही थी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हादसे के समय कार की रफ्तार कितनी थी और दुर्घटना के पीछे मानवीय गलती या कोई तकनीकी कारण था।

हादसे के बाद बांद्रा पुलिस ने महिला चालक को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज की भी जांच कर रही है।

 

About The Author