MCB के रेलवे क्षेत्र मे महिलाये कर रही है रतजगा व गस्त

छत्तीसगढ़ – एमसीबी जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ की रेलवे कॉलोनी में बढ़ती चोरी और नशेड़ियों के उत्पात ने महिलाओं की चिंता बढ़ा दी है। हालात ऐसे हो गए हैं कि कॉलोनी की महिलाएं अब रात में घरों से निकलकर डंडा लेकर रतजगा और गश्त करने को मजबूर हैं। महिलाओं का कहना है कि लगातार हो रही घटनाओं और पुराने चोरी के मामलों का खुलासा नहीं होने से स्थानीय पुलिस पर उनका भरोसा कमजोर हुआ है।

रेलवे कॉलोनी की महिलाओं के मुताबिक, रात के समय संदिग्ध लोगों और नशेड़ियों की आवाजाही बढ़ गई है। कई बार नशे में उत्पात की घटनाओं से भी कॉलोनीवासियों में भय का माहौल बना रहता है। महिलाओं का आरोप है कि पुलिस पुराने चोरी के मामलों में आरोपियों तक नहीं पहुंच पा रही है और नए आपराधिक तत्वों पर भी प्रभावी अंकुश नहीं लग रहा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से संपर्क कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया है। हालांकि महिलाओं का साफ कहना है कि अब उन्हें आश्वासन नहीं, कार्रवाई दिखाई देनी चाहिए।

महिलाओं के इस कड़े रुख के बाद मनेंद्रगढ़ थाना पुलिस ने चोरी के कुछ आरोपियों को पकड़ने में सफलता जरूर हासिल की है, लेकिन इसके बावजूद महिलाओं ने अपनी रात्रि गश्त बंद नहीं की है। उनका कहना है कि जब तक कॉलोनी में सुरक्षा का भरोसा पूरी तरह बहाल नहीं होता, वे रात में सतर्क रहकर एक-दूसरे की सुरक्षा करती रहेंगी।

About The Author

इन्हें भी पढ़े