नशे के खिलाफ कार्रवाई की मांग, गुलराज की आत्महत्या से गरमाया मामला

पंजाब में नशे के बढ़ते कारोबार और उससे परेशान आमजन को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। पंजाब मे नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक आम आदमी गुलराज की आत्महत्या के बाद प्रदेश मे मामला तेजी से तूल पकड़ता जा रहा है। मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों की ओर से लगाए गए आरोपों के अनुसार, गुलराज नशे की समस्या और कथित दबाव से परेशान था। मौत से पहले उसके द्वारा व्यक्त की गई बातों के आधार पर पंजाब सरकार के मंत्री हरजोत सिंह चीमा और संबंधित सरपंच की भूमिका की जांच की मांग उठाई जा रही है।

घटना के बाद पंजाब में आक्रोश का माहौल है। लोगों का कहना है कि पंजाब में नशे का कारोबार आम परिवारों के लिए गंभीर संकट बनता जा रहा है। युवाओं के नशे की गिरफ्त में आने से परिवार आर्थिक, सामाजिक और मानसिक परेशानियों से जूझ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नशे के अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई करने तथा इसके पीछे सक्रिय लोगों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
वहीं राजनैतिक दलों द्वारा
गुलराज आत्महत्या के मामले में पंजाब के वित्त मंत्री चीमा और सरपंच पर लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग भी सामने के साथ आंदोलनों की रूप रेखा बनने लगी है । लोगों का कहना है कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई जल्द होनी चाहिए।
पंजाब मे नशा के कारोबारियों को संरक्षण दिए जाने के आरोपों से घिरी मान सरकार विधानसभा चुनाव वर्ष मे इस मुद्दे पर घिरते नजर आ रही है जिसमे
प्रदर्शनकारियों और स्थानीय नागरिकों ने पंजाब सरकार से नशे के खिलाफ प्रभावी अभियान चलाने, नशा तस्करी पर रोक लगाने और युवाओं के पुनर्वास के लिए ठोस कदम उठाने की मांग और मुसीबत बढ़ा रही है। उनका कहना है कि केवल घोषणाओं से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि जमीनी स्तर पर लगातार कार्रवाई और जवाबदेही सुनिश्चित करनी होगी।

गुलराज की आत्महत्या ने पंजाब में नशे की समस्या और प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब निगाहें इस मामले की जांच और सरकार की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।जिसका निष्कर्ष शून्य निकलने की ज्यादा उम्मीद है

About The Author

इन्हें भी पढ़े