मार्च 2027 से टोल पर नहीं लगेगा ब्रेक! गडकरी का बड़ा ऐलान, अब बिना रुके दौड़ेंगे वाहन

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने हाईवे से सफर करने वाले करोड़ों वाहन चालकों को बड़ी राहत देने वाला ऐलान किया है। सरकार का लक्ष्य मार्च 2027 तक देशभर के टोल प्लाजा को बैरियर-फ्री करने का है। इसके बाद वाहन चालकों को टोल बूथ पर रुककर भुगतान करने की जरूरत नहीं होगी।

गडकरी के मुताबिक नई व्यवस्था Multi-Lane Free Flow (MLFF) तकनीक पर आधारित होगी। इसमें FASTag और वाहन की नंबर प्लेट पहचानने वाली तकनीक (ANPR) के जरिए वाहन की पहचान होगी और टोल शुल्क डिजिटल तरीके से वसूला जाएगा। यानी गाड़ी अपनी रफ्तार से आगे बढ़ती रहेगी और टोल कट जाएगा।

सरकार का दावा है कि FASTag के कारण टोल प्लाजा पर इंतजार का समय पहले ही 80 से 90 फीसदी तक घटा है। अब बैरियर हटने से समय और ईंधन दोनों की बचत होगी। गडकरी ने बताया कि टोल प्लाजा के संचालन की लागत भी कम होने की उम्मीद है।

वहीं, ₹3,000 का FASTag Annual Pass अलग सुविधा है, जिसके तहत पात्र निजी वाहन एक साल या 200 यात्राओं तक निर्धारित राष्ट्रीय राजमार्ग टोल पॉइंट्स पर यात्रा कर सकते हैं। इसलिए इसे पूरी तरह “एक बार टैक्स देकर हमेशा टोल फ्री” योजना समझना सही नहीं होगा।

About The Author