मनेन्द्रगढ़ में नवनियुक्त सहायक अभियंता अनुपम कुमार तिवारी का रेलवे संघ ने किया स्वागत
छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में पदस्थ नवनियुक्त सहायक अभियंता (ADEN) अनुपम कुमार तिवारी का रेलवे संघ की ओर से भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। श्री तिवारी की ADEN पद पर यह प्रथम नियुक्ति है।
इस अवसर पर रेलवे संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके मार्गदर्शन में रेल परिचालन से जुड़ी आधारभूत संरचनाओं, सुरक्षा एवं अनुरक्षण कार्यों को और बेहतर गति मिलेगी। जिससे रेलवे की कार्यप्रणाली में अधिकारी, संगठन और कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय का सीधा लाभ कार्यस्थल की व्यवस्था के साथ-साथ यात्रियों को भी मिलेगा

संघ पदाधिकारियों ने कर्मचारी हितों के साथ सुरक्षित, सुचारु और यात्री सुविधाओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। स्वागत कार्यक्रम में संघ सचिव अरविंद वैश्य, कोषाध्यक्ष राम अवतार कुजूर, सीएम बिजूरी महेंद्र कुमार, ऑफिस सचिव अखिलेश भारती, दीनानाथ भारती, राजकुमार महादेव एवं प्रभु प्रसाद केरकेट्टा व अन्य उपस्थित रहे।






