चीनी की बढ़ती कीमतों पर लगा ब्रेक! थोक बाजार में 10% तक सस्ती हुई शक्कर, आगे और गिर सकते हैं दाम
चीनी की बढ़ती कीमतों से परेशान उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर आई है| सरकार की सख्ती के बाद थोक बाजार में चीनी सस्ती होने से इसका लाभ अब उपभोक्ताओं को मिल रहा है| बताया जाता की थोक बाजार में चीनी के दाम 10% तक गिर गए हैं| इसका कारण केंद्र सरकार के 10 लाख टन शुल्क मुक्त चीनी आयात तथा कालाबाजारी रोकने की सख्ती से यह गिरावट दर्ज की गई है| थोक बाजार में चल रहे चीनी के भाव ₹70 से घटकर 73 रुपए प्रति किलो तक होने की खबर है| हालांकि खुदरा बाजार में अब भी चीनी 65 से 68 रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास बनी हुई है कारोबारी का कहना है कि आने वाले दिनों में चीनी का भाव ₹3 प्रति किलो तक और काम हो सकता है देश में 36 लाख टन चीनी का भंडार है जिससे आयातित चीनी के साथ नए सीजन में कोई दिक्कत नहीं होने की संभावना भी बताई जा रही है








