वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, दिलीप ट्रॉफी में सबसे कम उम्र में जड़ा अर्धशतक

बेंगलुरु में खेले जा रहे दिलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है। ईस्ट जोन की ओर से खेलते हुए वैभव ने महज 15 साल 157 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाकर दिलीप ट्रॉफी में सबसे कम उम्र में 50 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

वैभव ने यह अर्धशतक सिर्फ 42 गेंदों में पूरा किया। इसके बाद भी उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी और 81 गेंदों में 92 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 7 छक्के शामिल रहे।

इस प्रदर्शन के साथ वैभव ने करीब 57 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले दिलीप ट्रॉफी में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड लक्ष्मण सिंह के नाम था, जिन्होंने 1969 में 16 साल 23 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी।

सेमीफाइनल मुकाबले में सेंट्रल जोन की टीम पहली पारी में 266 रन पर ऑलआउट हुई। इसके जवाब में ईस्ट जोन के लिए वैभव सूर्यवंशी ने अभिमन्यु ईश्वरन के साथ शानदार साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

About The Author